68th National Film Awards 2022 Winner list in Hindi
वर्ष 2020 में प्रदर्शित फिल्मों के लिए (68वें) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 22 जुलाई 2022 को की गई ।
➡ इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘सूराराई पोट्रू’ को दिया गया ।
➡ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘तुलसीदास जूनियर’ को तथा संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ओम राउत द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को मिला है ।
➡ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार तमिल फिल्म ”सूराराई पोट्रू’ के लिए सूर्या तथा हिंदी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन ने संयुक्त रूप से जीता है ।
➡ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार तमिल फिल्म ”सूराराई पोट्रू’ के लिए अपर्णा बालमुरली को मिला है ।
➡ अजय देवगन का यह तीसरा नेशनल अवार्ड है ।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची
बेस्ट हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालमुरली (सूराराई पोट्रू)
बेस्ट एक्टर – सूर्या ( फिल्म-सूराराई पोट्रू ) तथा अजय देवगन ( फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर )
बेस्ट तेलुगू फिल्म – कलर फोटो
बेस्ट मराठी फिल्म – गोष्ठा एका पैठानाची
बेस्ट हरियाणवी फिल्म – दादा लखमी
बेस्ट तमिल फिल्म– शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगल्लमट
बेस्ट मलायलम फिल्म– थिंकड़युवा निश्चियम
बेस्ट असामी फिल्म – ब्रिज
बेस्ट तुलु फिल्म– जितिगे
बेस्ट बंगाली फिल्म– अविजात्रिक
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – डोलू
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा (ए.के. अयप्पन कोशियम)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव )
बेस्ट डायरेक्टर – सच्चिदानंदन के आर ( नाट्यम )
बेस्ट फीचर फिल्म – सोराराई पोट्रू (तमिल फिल्म )
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म – तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर (हिंदी )
बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगल्लमट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर– बीजू मेनन (एके अय्यपणम कोशियुम )
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यु फिल्म ऑफ द डायरेक्टर – मंडेला (तमिल )
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – सुप्रतिम भोल (बंगाली )
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – सुमी (मराठी )
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट– मध्य प्रदेश
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म – टेस्टीमनी ऑफ एना (डांगी)
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा – The Longest Kiss ( किश्वर देसाई द्वारा अंग्रेजी भाषा पुस्तक )
सामाजिक मुद्दों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म – फ्यूनरल (मराठी)
पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म – तलेडंडा ( कन्नड़)